SMCT-Sahyogi
Mitra Charitable
Trust

सहयोगी मित्र सदस्यों द्वारा प्रति माह दिए गए 100 ₹ दान से सहयोगी मित्र सदस्यों में से आर्थिक योजनाओं के लाभार्थी मित्र सदस्य/नॉमिनी के बैंक खाते में 1 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का सीधा आर्थिक सहयोग दान ।

हर माह में सिर्फ एक बार आर्थिक सहयोग योजना के पात्र लाभार्थी सदस्य/नॉमिनी के बैंक खाते में न्यूनतम और अधिकतम 100 ₹ दान ऑनलाइन जमा कर आर्थिक सहयोग योजना में लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।

diversity_3

0+

ACTIVE MEMBERS

🎷 बिटिया विवाह आर्थिक सहयोग योजना ।🎷

31 मार्च 2026 तक बिटिया विवाह आर्थिक सहयोग योजना में लाभार्थी बनने के लिए आवश्यक 6 माह के सभी लॉक इन पीरियड पर छूट दी गई है ।

1 अप्रैल 2026 से सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों के लिए आर्थिक सहयोग योजना में लाभार्थी बनने के लिए सभी लॉक इन पीरियड पूरा ( न्यूनतम 90%) करना अनिवार्य होगा । विशेष अवसर का लाभ उठाएं ।

अलर्ट 1- अप्रैल (एक बिटिया का विवाह)
अलर्ट 2- मई ( संभावित 2 बिटिया का विवाह )
अलर्ट 3- जून (प्रस्तावित )
अलर्ट 4- जुलाई (प्रस्तावित )
अलर्ट 5- अगस्त (प्रस्तावित)
अलर्ट 6- सितंबर (प्रस्तावित)

नोट - किसी भी माह में 1 से अधिक लाभार्थी (बिटिया विवाह) आते हैं लेकिन आपको सिर्फ एक ही लाभार्थी को न्यूनतम व अधिकतम 100₹ का आर्थिक सहयोग करना है ।

*बिटिया विवाह आर्थिक सहयोग योजना में पात्र लाभार्थी सदस्य/ नॉमिनी के बैंक खाते में सीधा आर्थिक सहयोग जमा करना है*

बिटिया विवाह सहयोग योजना 1 अप्रैल 2026 तक से शुरू

👉 सबसे पहले गूगल/क्रोम से वेबसाइट www.smctindia.in खोल कर अपना आधार कार्ड नंबर और पासवर्ड डालकर LOGIN करके अपना POOL देख लें ।

👉 आप A, B, C, D, E आप जिस POOL में हैं, सिर्फ उसी POOL में दिखने वाले बेटी के माता-पिता के बैंक खाते में (QR CODES) न्यूनतम व अधिकतम राशि 100 रुपए गूगल पे/फोन पे/पेटीएम/नेट बैंकिंग से भेजेंगे ।

👉 उसके बाद ट्रांजैक्शन स्क्रीन शॉट लेकर ट्रांजैक्शन आईडी नोट कर लें ।

👉 प्रत्येक POOL का QR कोड वेबसाइट के होम पेज पर या लॉगिन करने के बाद upload receipt beti vivah के प्रोफाइल पर उपलब्ध रहेगा ।

👉 यदि आप अपने POOL के बेटी के माता-पिता को सहयोग ना भेजकर किसी दूसरे POOL के बेटी के माता-पिता को सहयोग भेजते हैं तो आर्थिक सहयोग मान्य नहीं होगा।

धन्यवाद ।

बिटिया विवाह आर्थिक सहयोग योजना।

SMCT ट्रस्ट से जुड़े सहयोगी मित्र सदस्यों के सहयोग के द्वारा लाभार्थी सदस्य के लिए शुरू की गई आर्थिक योजना है ,यह योजना बिटिया के विवाह के समय आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी, अधिकतर माता पिता को यह चिंता सताती है कि बिटिया जब बड़ी हो जाएगी तो उसके विवाह में खर्च करना होगा, इस तरह की चिंता के कारण वह बिटिया की पढ़ाई पर खर्च ना करके उसके विवाह के खर्च के लिए धन इकठ्ठा करने की चिंता में परेशान रहता है।

आकस्मिक निधन आर्थिक सहयोग योजना।

SMCT ट्रस्ट से जुड़े सहयोगी मित्र सदस्यों के सहयोग के द्वारा लाभार्थी सदस्य के लिए शुरू की गई आर्थिक सहयोग की योजना है,यह योजना SMCT ट्रस्ट से जुड़े उन सहयोगी मित्र सदस्य जिनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई ,अब उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो चुका है दुख के इस समय में मृतक के नॉमिनी/परिवार वालों के लिए आर्थिक संबल प्रदान करेगी ।

गंभीर बीमारी/एक्सीडेंट आर्थिक सहयोग योजना।

SMCT ट्रस्ट से जुड़े सहयोगी मित्र सदस्यों के सहयोग के द्वारा शुरू की गई आर्थिक सहयोग की योजना है,यह योजना SMCT ट्रस्ट से जुड़े उन सहयोगी मित्र सदस्य जो किसी अचानक से किसी गंभीर बीमारी/एक्सीडेंट के कारण शारीरिक रूप से अक्षम हो चुके है ,अब वह अपने परिवार का खर्च चलाने में असमर्थ है और अपनी बीमारी के इलाज के लिए भी आर्थिक रूप से कमजोर हो गए हैं, ऐसी दयनीय और गंभीर स्थिति में आर्थिक सहयोग की सख्त जरूरत है क्योंकि उनकी इस गंभीर स्थिति के कारण शारीरिक,आर्थिक रूप से जीवन में निराशा और दुःख ही शेष रह गया है ।

छात्र शिक्षा आर्थिक सहयोग योजना।

SMCT ट्रस्ट से जुड़े सहयोगी मित्र सदस्यों के सहयोग के द्वारा शुरू की गई आर्थिक सहयोग की योजना है, यह योजना SMCT ट्रस्ट से जुड़े उन सहयोगी मित्र के बेटा या बिटिया या स्वयं की शिक्षा में प्राप्त करने के लिए तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर है जबकि उनमें योग्यता और क्षमता ओर अनुभव की कोई कमी नहीं है । ऐसे छात्रों को SMCT ट्रस्ट के द्वारा सहयोगी मित्र सदस्यों के सहयोग से आर्थिक मदद स्कालरशिप/छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी , जिससे उनकी आर्थिक कमजोरी के कारण शिक्षा का स्तर रुक नहीं पाएं ।

व्यापारी धन हानि (चोरी,अग्नि) आर्थिक सहयोग योजना।

हमारे देश में व्यापारी वर्ग एक ऐसा वर्ग है जो दिन रात देश की आर्थिक तरक्की में सहयोग करता है चाहे वह लघु ,मध्यम स्तर का व्यापार ही क्यों ना करता हो, किसी भी परिस्थिति में वह देश के विकास के लिए आर्थिक सहयोग दान देने के लिए तत्पर रहता है लेकिन समय का कोई पता नहीं ,कब व्यवसाय में मुनाफे की जगह अचानक विपदा आ जाए जिससे उसे धन हानि हो जाए , इस विपत्ति से उबरने में व्यापारी धन हानि (चोरी ,अग्नि) आर्थिक सहयोग योजना ...

भवन निर्माण/ प्लॉट खरीद आर्थिक सहयोग योजना।

भवन निर्माण/ प्लॉट खरीद आर्थिक सहयोग योजना सहयोगी मित्र चेरिटेबल ट्रस्ट SMCT द्वारा अपने सहयोगी मित्र सदस्यों के सहयोग से इस योजना में ऐसे सहयोगी मित्र सदस्य लाभार्थी बनेंगे जिनकी जिंदगी किराए के घर में रहते रहते बीत गई,कभी भी इतना धन इकठ्ठा नहीं कर सकें कि स्वयं का मकान बनवा सकें और यदि किसी तरह से प्लाट खरीद भी लिए तो उसके निर्माण करने के लिए धन इकठ्ठा नहीं कर पाएं ।

सहयोगी मित्र सम्मान आर्थिक सहयोग योजना।

यह SMCT ट्रस्ट के सहयोगी मित्र सदस्यों के सहयोग द्वारा चलाई जा रही आर्थिक सहयोग की योजना है इस योजना में ऐसे सहयोगी मित्र सदस्य लाभार्थी और पात्र बनेंगे ।जिन्होंने SMCT ट्रस्ट द्वारा सहयोगी मित्र सदस्यों के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी आर्थिक सहयोग योजना में प्रत्येक माह शत प्रतिशत (100%) आर्थिक सहयोग देकर समस्त लाभार्थी सहयोगी मित्र सदस्यों की मदद की है ।

Core Members

The dedicated team leading our mission and driving change across the nation.

सुमित कुमार जोशी

संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष

SMCT Reg.

रितिक कुमार गुप्ता

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

SMCT Reg.

विजय कुमार

जिला अध्यक्ष, मैनपुरी

SMCT Reg.

सहयोगी मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. क्या है?

  • 1

    सहयोगी मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. में सदस्यता ग्रहण कर चुके सभी सदस्यों के लिये 7 स्तरीय आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान किया जाता है।

  • 2

    ₹100 वार्षिक दान देकर सदस्यता ली जा सकती है। योजनाओं का लाभ लेने के लिये ₹100 मासिक दान लाभार्थी सदस्य/नॉमिनी के बैंक खाते में जमा करना अनिवार्य है।

  • 3

    SMCT ट्रस्ट सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता के साथ करने के लिये प्रतिबद्ध है।

  • 4

    पात्र लाभार्थी सदस्य/नॉमिनी को ₹1 लाख से ₹10 लाख तक का आर्थिक सहयोग सीधे बैंक खाते में प्रदान किया जायेगा।

  • 5

    योजनाओं में पात्र बनने के लिये आवेदन करना अनिवार्य है। अंतिम निर्णय ट्रस्ट की आंतरिक समिति द्वारा अनुमोदन के पश्चात ही मान्य होगा।

*नियम व शर्तें लागू
logo

SAHYOGI MITRA CHARITABLE TRUST

HELP FOR HAPPINESS (REG. NO. 18/2025)

100 रु प्रति माह का दान x 1000 सदस्य = 1 लाख रुपये न्यूनतम आर्थिक मदद से शुरुआत। 100 रु प्रति माह का दान – योजना के लाभार्थी सदस्य के बैंक खाते में सीधा आर्थिक सहयोग।

ACCOUNT NUMBER
71511081059291

IFSC CODE
UBIN0571512

BANK & BRANCH
Union Bank of India, Jaswantnagar

SCAN & PAY

QR Code

How to Become a Member

Joining SMCT is a simple 4-step process. Follow these steps to start your journey with us.

📱 खुद अपने मोबाइल से निम्न प्रक्रिया अपनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन करें।
  1. 01

    वेबसाइट ओपन करें – Chrome या अन्य ब्राउज़र में www.smctindia.in वेबसाइट ओपन करें।

  2. 02

    वार्षिक दान करें – ₹100 Google Pay/PhonePe/Net Banking से ट्रांसफर करें।

  3. 03

    ट्रांजैक्शन ID नोट करें।

  4. 04

    रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।

  5. 05

    ट्रांजैक्शन ID दर्ज करें।

  6. 06

    रसीद अपलोड करें।

  7. 07

    सबमिट करें और रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।

📞 हेल्पलाइन नंबर: 9045547099, 8273458171, 9871967424 (किसी भी सहायता के लिए संपर्क करें)

सहयोगी मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट SMCT (रजि०) में कौन और कैसे जुड़ सकता है

सहयोगी मित्र चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना 2025 ई० को समाज के उत्तम जीवन उत्थान एवं आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में कार्य करने हेतु की गई है। शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, नगर विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम विकास अधिकारी विभाग, पुलिस विभाग, सेना विभाग, बैंक विभाग एवं अन्य विभागों के कर्मचारी, शिक्षक, छात्र, किसान, व्यापारी, मजदूर आदि सभी समाज के लोग सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

विभिन्न विद्यालय/कॉलेज, शिक्षण संस्थान एवं सरकारी कर्मचारी SMCT की सदस्यता ले सकते हैं। प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी, अधिकारी, एवं व्यापारी, छात्र, महिलाएं, किसान, श्रमिक आदि सभी लोग इस ट्रस्ट से जुड़ सकते हैं।

SMCT की सदस्यता हेतु 18 वर्ष से 60 वर्ष तक होना आवश्यक है। सदस्यता मात्र ₹100 वार्षिक दान देकर प्राप्त की जा सकती है।